बिहार के एक वकील ने कॉन्ग्रेस नेता सोनिया गाँधी के खिलाफ एक केस दायर किया है। वकील सुधीर ओझा ने यह केस सोनिया पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान का आरोप लगाते हुए दायर किया है। सोनिया गाँधी ने संसद सत्र के अभिभाषण के बाद राष्ट्रपति मुर्मू को ‘पुअर थिंग’ (बेचारी महिला) कहा था।
अब वकील सुधीर ओझा ने आरोप लगाया है कि सोनिया गाँधी का यह बयान एक साजिश का हिस्सा है। उन्होंने इस मामले में FIR दर्ज किए जाने की माँग की है। इस मामले में उन्होंने राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी के भी खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
‘संवैधानिक पद’ के अपमान के मामले में दायर किए गए इस केस में 10 फरवरी, 2025 को सुनवाई होगी।