यमुना के पानी में भाजपा सरकार द्वारा जहर मिलाने के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में एक और FIR दर्ज की गई है। कोर्ट के आदेश के बाद हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित शाहाबाद पुलिस स्टेशन में अरविंद केजरीवाल और अन्य AAP के अज्ञात सदस्यों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
इससे पहले हरियाणा सरकार ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई थी। हरियाणा के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने बताया है कि केजरीवाल के खिलाफ सोनीपत की एक अदालत में आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में सोनीपत की अदालत ने केजरीवाल को 17 फरवरी को उपस्थित होने के लिए कहा है।