Sunday, March 2, 2025

उत्तराखंड हिमस्खलन में दबे 46 मजदूरों की बची जान, 6 ने दम तोड़ा, 2 अब भी लापता: बचाव टीम कोशिशों में जुटी, कैमरे लेकर किए जा रहे कंटेनर ट्रेस

उत्तराखंड के चमोली में हिमस्खलन के बाद राहत और बचाव का काम तेजी से चल रहा है। सेना के सर्च ऑपरेशन में बर्फ में दबे दो और मजदूरों के शव मिले हैं, जिन्हें माणा पोस्ट लाया जा रहा है। अब सिर्फ दो लोग लापता बचे हैं। पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने ये जानकारी दी।

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मौसम ने साथ दिया। हादसे में प्रभावित 54 में से 52 मजदूरों को बचा लिया गया। मौतों की कुल संख्या 6 हो गई है। 2 अब भी लापता हैं। ज्योर्तिमठ आर्मी अस्पताल में 45 घायल भर्ती हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी सुबह आपदा केंद्र पहुँचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। जिला प्रशासन ने बताया कि पहले 55 मजदूरों के फँसे होने की खबर थी, लेकिन एक मजदूर पहले ही घर जा चुका था। अब तक 54 में से 52 को निकाला जा चुका है, जिसमें 6 की मौत हो चुकी है और दो लापता हैं। कंटेनरों को कैमरों से ट्रेस किया जा रहा है। बचाव टीम को उम्मीद है कि बाकी दो मजदूर जल्द मिल जाएँगे।