Thursday, January 9, 2025

शतरंज में भारत का मान बढ़ाने वाली तानिया सचदेव ने AAP की खोली पोल, कहा- खिलाड़ियों को दिल्ली सरकार से नहीं मिलता सहयोग

भारतीय शतरंज की स्टार तानिया सचदेव ने सोमवार (23 दिसंबर को) सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बताया कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार शहर-राज्य के शतरंज एथलीटों का सहयोग नहीं करती है। सचदेव ने लिखा, “मैं 2008 से भारत के लिए खेल रही हूँ, फिर भी शतरंज में उपलब्धियों के लिए दिल्ली सरकार से मान्यता न मिलना निराशाजनक है।”

उन्होंने आगे बताया कि अन्य राज्य सरकारें अपने खिलाड़ियों को शतरंज में सफलता हासिल करने के लिए हर तरह से प्रेरित किया है। उनकी सफलता पर संबंधित राज्य सरकारें जश्न मनाती हैं, लेकिन दिल्ली सरकार ने अभी तक ऐसा कदम नहीं उठाया है। उन्होंने बताया कि वह 2022 शतरंज ओलंपियाड में ने टीम कांस्य और वह व्यक्तिगत पदक लेकर आई। साल 2024 के चेस ओलंपियाड में स्वर्ण जीती, लेकिन अभी तक राज्य सरकार से स्वीकृति नहीं मिली।