छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में युवती से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ बादशाह खान ने 10 साल तक उसके साथ यौन-उत्पीड़न किया। साथ ही गोमांस खिलाने को मजबूर किया। मंदिर जाकर पूजा-पाठ करने से रोका और धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया।
पीड़िता ने भिलाई थाने में आरोपित के खिलाफ रेप और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, जनवरी 2016 में उसकी मुलाकात बादशाह खान से हुई। तब युवती 17 साल की थी। दोनों के बीच नजदीकियाँ बढ़ने लगी। फिर शादी का झाँसा देकर कई साल तक पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
इस दौरान पीड़िता दो बार गर्भवती हुई लेकिन बादशाह ने उसका गर्भपात करा दिया। तीसरी बार प्रेग्नेंट होने पर पीड़िता ने बच्चा रखने पर अड़ी रही। इसके बाद बादशाह ने एक उर्दू में लिखे कागज पर साइन करके बोला कि अब से वे दोनों मियां-बीवी हैं। अधिकारिक तौर पर निकाह नहीं किया।
पीड़िता ने बताया कि बादशाह छत्तीसगढ़ स्टूडियो नाम से दुकान चलाता है। वो लड़कियों को हिरोइन बनने का लालच देकर उन्हें प्रेम के जाल में फँसाता है। फिर शारीरिक संबंध बनाता है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जाँच शुरु कर दी है। पीड़िता ने अपनी जान को खतरा भी बताया है।