चीन ने भारत के खिलाफ एक नया डिजिटल वॉर शुरू किया है। चीन रेडनोट नाम के एक सोशल मीडिया ऐप का इस्तेमाल कर भारतीय युवाओं को भारत के ही खिलाफ भड़काने का काम कर रहा है।
इस एप में बॉट्स और फेक प्रोफाइल के जरिए कंटेंट को वायरल किया जाता है। यह ऐप देखने में सामान्य यूजर-जनरेटेड कंटेंट ऐप लगता है, लेकिन इससे देश को खतरा हो सकता है।जानकारी के अनुसार, यह ऐप पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड और असम में बेहद सक्रिय और प्रभावशाली पाया गया है।
इस एप में ‘चीन करीब है’ और ‘दिल्ली काफी दूर है’ ऐसे कमेंट किए जाते हैं। रेडनोट ऐप का उद्देश्य फेक और गोपनीय कंटेट अपलोड करना है। इसमें भारत के विवादित नक्शों, झूठी खबरों और AI जनरेटेड वीडियो के माध्यम से यूजर को गलत जानकारी दी जाती है।
इतना ही नहीं इस ऐप में आर्थिक लाभ का भी लालच दिया जाता है और देश की सेना के खिलाफ अविश्वास पैदा करने की भी कोशिश की जाती है। टिक टॉक जैसे ऐप की तरह ही इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस ऐप को भी भारत में बैन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।