Monday, July 14, 2025

जिस प्लेन क्रैश में जला विमान का पुर्जा-पुर्जा, चली गई 251+ जान… उसके मलबे से सुरक्षित मिली ‘गीता’ : वायरल वीडियो का दावा

अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसे में 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। विमान में 241 लोग सवार थे। इसे हाल के इतिहास में सबसे भयानक विमान दुर्घटनाओं में से एक कहा जा रहा है। इस बीच बिहार के एक यूट्यूबर ने वीडियो ट्वीट कर बड़ा दावा किया है।

वीडियो में दिख रहा है कि क्रैश साइट पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है। वीडियो में गुजराती भाषा में कुछ बोर्ड भी दिखाई दे रहे हैं। इससे अंदाज लगाया जा रहा है कि ये अहमदाबाद विमान हादसे से जुड़ा हुआ है। वीडियो में एक व्यक्ति भगवत गीता को हाथ में लेकर खड़ा है। भगवत गीता पूरी तरह सुरक्षित है।

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने लिखा है, “विमान में एक यात्री भगवत गीता लेकर सफर कर रहे थे। भगवत गीता सही सलामत प्लेन के मलबे में मिला है। ये किसी चमत्कार से कम नहीं है।”

फिलहाल इस वीडियो और दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ना ही एअर इंडिया और ना ही जाँच एजेंसियों ने इस बारे में कोई बयान दिया है। लेकिन पवित्र धार्मिक ग्रंथ गीता का हादसे में सुरक्षित रह जाने का दावा किया जा रहा है।