Saturday, April 19, 2025

रूह अफजा विवाद में उतरे कॉन्ग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, बाबा रामदेव के खिलाफ की कार्रवाई की माँग: भोपाल में पुलिस को दी शिकायत

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कॉन्ग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बाबा रामदेव के खिलाफ भोपाल के टीटी नगर थाने में शिकायत दी है। उन्होंने रामदेव पर रूह अफजा को लेकर विवादित बयान देने का आरोप लगाया। दिग्विजय ने कहा कि रामदेव ने लोगों से रूह अफजा न पीने की अपील की, क्योंकि इसे मुस्लिम बनाते हैं और इससे मस्जिद व मदरसे बनते हैं। उन्होंने इसे गैरकानूनी और धार्मिक भावनाएँ भड़काने वाला बताया।

दिग्विजय ने यह भी आरोप लगाया कि देश में मुसलमानों के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है। उनके मुताबिक, जुलूसों में मस्जिदों के सामने जानबूझकर तेज डीजे बजाया जाता है। उन्होंने गुना में ऐसी घटना होने का जिक्र किया।

दिग्विजय ने कहा कि मुसलमानों का आर्थिक बहिष्कार करने की बात हो रही है, जो कानून के खिलाफ है। उन्होंने पुलिस से रामदेव के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज करने की माँग की, वरना वे कोर्ट जाएँगे।