कॉन्ग्रेस विधायक R भूपति रेड्डी ने अभिनेता अल्लू अर्जुन को धमकी दी है। रेड्डी ने कहा है कि अर्जुन को मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए वरना अलर्ट रहें। उन्होंने कहा कि अल्लू अर्जुन आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं और तेलंगाना में काम करने आए हैं। रेड्डी ने अल्लुर अर्जुन के तेलंगाना को योगदान पर भी प्रश्न उठाए हैं।
भूपति रेड्डी ने अल्लू अर्जुन को धमकी दी है कि अगर अल्लू अर्जुन अपने तरीके को नहीं बदलते तो उनकी फिल्मों को आंध्र प्रदेश में नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने अल्लू अर्जुन की हालिया फिल्म पुष्पा को एक तस्कर की कहानी बताया है और कहा है कि यह समाज के लिए फायदेमंद नहीं हैं।
इससे पहले के और कॉन्ग्रेस नेता ने अल्लु अर्जुन के खिलाफ एक FIR दर्ज करवाई थी। अल्लू अर्जुन के खिलाफ खुद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी बयान दे चुके हैं। अल्लू अर्जुन और कॉन्ग्रेस के बीच संध्या थिएटर हादसे के बाद विवाद चल रहा है। अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने बुलाकर पूछताछ की है।