Tuesday, June 17, 2025

सोशल मीडिया में दिखाया बालकनी का गार्डन, बेंगलुरु पुलिस ने दंपती को किया गिरफ्तार: हरियाली के बीच दिख गया गांजा

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में अपनी बालकनी में गांजा उगाने के आरोप में पुलिस ने एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मूल रूप से सिक्किम के रहने वाले 37 साल के सागर गुरुंग एवं उसकी पत्नी उर्मिला कुमारी व्यवसायिक उद्देश्य से गांजा उगाते थे। दोनों के खिलाफ संबंंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, उर्मिला खाली समय में सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी। वह वीडियो बनाकर पोस्ट करती रहती थी। उसने अपनी बालकनी में लगे पेड़-पौधों का भी एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। नेटिजन्स ने देखा कि इन पौधों के बीच दो पौधे गांजा के भी हैं। इसके बाद पुलिस का ध्यान इधर गया और उसने दोनों के घर जाकर पौधे और मोबाइल को जब्त करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।