Friday, March 7, 2025

दमोह में गर्भवती गाय को काटा, एक-एक अंग अलग किया: बचाने पहुँचे गौरक्षकों पर फायरिंग, अब आरोपितों के घर टूटे

मध्य प्रदेश के दमोह में शुक्रवार (6 मार्च 2025) को कुछ लोगों ने एक गर्भवती गाय की हत्या कर दी। उसके सभी अंग अलग-अलग कर दिए गए। गाय काटे जाने की सूचना पर दमोह के गौरक्षक यहाँ पहुँचे। गाय काटने वालों ने उन पर भी फायरिंग कर दी।

इस फायरिंग में कोई गौरक्षक घायल नहीं हुआ। हालाँकि, वह गाय को नहीं बचा सके। सभी आरोपित इसके बाद मौके से भाग गए। हिन्दू संगठनों ने इसके बाद दमोह में बंद का ऐलान कर दिया और बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया।

आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने पहले अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पुलिस ने 4-5 आरोपितों को पहचान कर उनकी गिरफ्तारी कर ली है। पुलिस ने कुछ के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई भी की है।