Thursday, May 15, 2025

कुश्ती, न‍िशानेबाजी, हॉकी, बैडमिंटन… टोटल 9 खेल कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर

2026 में राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) होना है। मेजबान शहर स्कॉटलैंड का ग्लास्गो (Glasgow 2026) है। 23 जुलाई से 2 अगस्त तक यह आयोजन होना है। लेकिन उससे पहले इस गेम्स से 9 प्रमुख खेल हटा दिए गए हैं। ये खेल हैं- हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, क्रिकेट, निशानेबाजी, स्क्वैश, टेबल टेनिस, कुश्ती, ट्रायथलन।

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल में अब केवल 10 इवेंट ही होंगे। ये हैं- एथलेटिक्स, स्विमिंग, आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स, ट्रैक साइकिलिंग, नेटबॉल, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, जूडो, बाउल्स और बास्केटबॉल। 2026 का कॉमनवेल्थ गेम्स ऑस्ट्रेलिया के इनकार के बाद ग्लास्गो शिफ्ट किया गया है, जिसने 2014 में भी इन खेलों की मेजबानी की थी।

जिन खेलों को इस स्पर्धा से बाहर किया गया है, उसे भारत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इन स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ी लगातार मेडल जीतते रहे हैं। 2022 में बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों की ही बात करे तो भारत ने 22 गोल्ड सहित 61 मेडल जीते थे। इनमें से करीब आधे यानी 30 मेडल उन खेलों से आए जो ग्लास्गो में होने वाले आयोजन से बाहर कर दिए गए हैं। 2022 में भारत ने बैडमिंटन में 6, क्रिकेट में 1, हॉकी में 2, स्क्वैश में 2, टेबल टेनिस में 7 और कुश्ती में 12 मेडल जीते थे।