Saturday, May 10, 2025

पाकिस्तानी लड़की से निकाह करने वाले जवान मुनीर खान को CRPF ने किया बर्खास्त, फोन पर हुआ था निकाह: वीजा खत्म होने के बाद भी बीवी को छिपाए रखा

CRPF की 41वीं बटालियन में तैनात कॉन्स्टेबल मुनीर अहमद को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। CRPF ने उसे बिना जानकारी दिए पाकिस्तानी महिला से निकाह करने और उसे वीजा खत्म होने के बाद भी छुपा कर रखने के लिए बर्खास्त किया है।

मुनीर खान ने 24 मई, 2024 को एक पाकिस्तानी महिला मीनल खान से फोन पर ही निकाह कर लिया था। मुनीर खान ने इसके बाद पाकिस्तानी महिला को भारत बुला लिया था। पहलगाम हमले के बाद जब भारत ने पाकिस्तनियों को वापस भेजना चालू किया, तो यह मामला खुला।

मीनल का टूरिस्ट वीजा 22 मार्च 2025 को ही खत्म हो चुका था। इस बात की भी जानकारी मुनीर ने CRPF को नहीं दी। इसके अलावा मीनल के दीर्घकालिक वीजा के आवेदन की बात को भी छुपाया। मुनीर ने 18 अक्तूबर 2023 को CRPF में अपने कमांडेंट से पाकिस्तानी लड़की से निकाह की लिखित अनुमति माँगी थी। लेकिन उनके जवाब आने से पहले ही उसने निकाह पढ़ लिया।

अब यह पूरा मामला जम्मू- कश्मीर हाईकोर्ट में विचाराधीन है। 14 मई, 2025 को होने वाली सुनवाई तक मीनल को पाकिस्तान जाने से रोका गया है।