दिल्ली के चारों तरफ दिखने वाले कूड़े के पहाड़ हटाने का काम चालू हो गया है। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने यह काम ओखला लैंडफिल साइट से चालू किया है। इन कूड़े के पहाड़ों को हटाकर अब यहाँ वृक्षारोपण भी किया जा रहा है। इसकी जानकारी सीएम रेखा गुप्ता ने दी है।
उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर बताया, “पिछली सरकारों ने कूड़े के पहाड़ों को दिल्ली की पहचान बना दिया था, लेकिन आज हमारी सरकार ने 4 एकड़ जमीन से कूड़े का अंबार हटाकर ये साबित कर दिया है अब हालात बदल रहे हैं।”
पिछली सरकारों ने कूड़े के पहाड़ों को दिल्ली की पहचान बना दिया था,
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) June 6, 2025
लेकिन आज हमारी सरकार ने चार एकड़ जमीन से कूड़े का अंबार हटाकर ये साबित कर दिया है—अब हालात बदल रहे हैं।
ये यहीं नहीं रुकेगा…
हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक कूड़े के हर पहाड़ को पूरी तरह खत्म कर दिल्ली की जनता को… pic.twitter.com/OqieoZePuH
सीएम रेखा गुप्ता ने शुक्रवार (6 जून 2025) को ओखला लैंडफिल साइट पर आठ हजार बाँस के पौधे लगाने का वृक्षारोपण अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान लैंडफिल साइट पर अगले दो महीने में 50 हजार से अधिक बाँस के पौधे लगाते हुए हरित चारदीवारी बनाने का लक्ष्य है।
सीएम गुप्ता ने कहा कि ओखला लैंडफिल साइट पर फैले कचरे के पहाड़ों से अब तक 57 मीट्रिक टन कचरा हटाया जा चुका है, और अगले साल मार्च तक इसे पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा।