Sunday, March 23, 2025

दिल्ली के डियर पार्क में एक ही पेड़ से लटके मिले लड़का-लड़की, दोनों नाबालिग: सुबह सबेरे गार्ड ने देखी लाश, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

साउथ वेस्ट दिल्ली के डियर पार्क में 23 मार्च 2025 की सुबह एक लड़का और एक लड़की की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली। इस बाबत सूचना पार्क के सुरक्षा गार्ड बलजीत सिंह ने पुलिस सुबह 6:31 पर दी।

बलजीत ने पुलिस को बताया कि पार्क में लाशें लटकी हुई हैं। खबर पाते ही पुलिस तुरंत वहाँ पहुँची और शवों को नीचे उतारा गया। प्रारंभिक जाँच में ये मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन पुलिस फिर भी इसकी गहराई से जाँच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक लड़के की उम्र लगभग 17 वर्ष थी। उसने काली टीशर्ट-जींस पहना था और लड़की ने हरे रंग के कपड़े। दोनों की लाश नॉयलॉन की रस्सी से लटकी हुई मिली।