Thursday, July 10, 2025

एअर इंडिया की ड्रीमलाइनर वाली 5 फ्लाइट कैंसल, दिल्ली-पेरिस वाले विमान में मिली तकनीकी खामियाँ: एयरलाइन बोली- रिफंड और रीशेड्यूल की दे रहे सुविधा

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एअर इंडिया लगातार विवादों में है। मंगलवार (17 जून 2025) को एयर इंडिया ने दिल्ली से पेरिस के लिए जाने वाली फ्लाइट AI- 143 को उड़ान से पहले ही रद्द कर दिया गया। मंगलवार को एअर इंडिया की कुल 5 उड़ानें रद्द की गई।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि उड़ान से पहले की जाँच में कुछ तकनीकी खामियाँ सामने आई। इसके बाद उड़ान को रद्द करने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही 18 जून 2025 को पेरिस से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI-142 को भी रद्द कर दिया गया है।

उड़ान को रद्द करने के बाद यात्रियों को ठहरने की सुविधा के साथ कैंसिलेशन पर पूरा रिफंड और रीशेड्यूल की सुविधा भी दी जा रही है।

गौरतलब है कि 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एअर इंडिया का बोइंग-787 विमान उड़ान भरते ही क्रैश हो गया था। इसमें विमान के 241 लोगों समेत कुल 270 लोगों की मौत गई थी।