डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ एक और मुकदमे की सुनवाई जल्द ही चालू हो सकती है। यह मामला साधुओं को नपुंसक बनाने से जुड़ा है। अब पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने इस मामले में मुकदमा चलाने को लेकर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
इस मामले में मुकदमा चलाने पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी थी। यह मुदकमा सीबीआई की अदालत में चलाया जाना था। सीबीआई इस मामले में को जल्द चलना चाहती है। राम रहीम पर नपुंसक बनाने के आरोप उनके ही डेरे के एक पूर्व साधु ने लगाए थे।
आरोप लगाने वाले ने कह़ा था कि गुरमीत राम रहीम सिंह ने ईश्वर से मिलाने के नाम पर नपुंसक बनाने का पूरा इंतजाम कर रखा था।