भाजपा विधायक दल की मुंबई में बुधवार (4 दिसम्बर, 2024) को हुई बैठक में देवेन्द्र फडणवीस को नेता चुना गया है। वह एक बार फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। अभी तक वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री थे जबकि 2014-19 के बीच चली सरकार में वह मुख्यमंत्री रहे थे।
देवेन्द्र फडणवीस अब राज्यपाल से मिल कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। उनकी सरकार में शिवसेना और एनसीपी भी शामिल हैं। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला 23 नवम्बर से अटका हुआ था। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद फडणवीस ने महाराष्ट्र की जनता को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
Official invitation card of swearing-in ceremony with Devendra Fadnavis mentioned as Chief Minister of Maharashtra released by state government.
— ANI (@ANI) December 4, 2024
(Pic: Team of Devendra Fadnavis) pic.twitter.com/WPCtLIjJye
उन्होंने ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का नारा दोहराया है। हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को महाराष्ट्र में 132 जबकि शिवसेना और एनसीपी को क्रमशः 57 और 41 सीट मिली थीं। तीनों पार्टियों के गठबंधन महायुति ने महाराष्ट्र में विपक्षी इंडी गठबंधन का सूपड़ा साफ़ कर दिया है।