Friday, March 21, 2025

रूस की सानिया बनी देवघर के राहुल का हमसफर, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में लिए सात फेरे: बोली- हिंदू संस्कृति सबसे अलग, मुझे इसमें रंगने का सौभाग्य मिला

देवघर के राहुल कुमार राकेश ने मॉस्को की सानिया से शादी की है। राहुल भारतीय विदेश सेवा में फर्स्ट सेक्रेट्री के रूप में कार्यरत हैं। उनकी सानिया से मुलाकात मॉस्को में एक कार्यक्र में हुई थी। इसके बाद दोनों में प्रेम हुआ और अब दोनों ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शादी कर ली है।

सामने आई तस्वीरों में देख सकते हैं कि शादी बाबा बैद्यनाथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से हुई है। इस समारोह में सानिया ने भारतीय संस्कृति के अनुसार लाल जोड़ा पहना था।

सानिया ने शादी के बाद वह भारतीय संस्कृति और धर्म के बारे में केवल किताबों और दूसरों से सुनकर जानती थीं, लेकिन अब उन्हें इसे अपने अनुभव से देखने का अवसर मिला है। उन्होंने भारतीय रीति-रिवाजों को देखकर सुखद अनुभूति व्यक्त की और कहा कि यह उनके लिए एक विशेष अवसर था। उन्होंने हिंदू संस्कृति को सबसे अलग बताया और ये भी कहा कि वो सौभाग्यशाली हैं जो इसमें रंगने का मौका मिला