Friday, March 21, 2025

डोनाल्ड ट्रंप ने ‘इंडिया कॉकस’ के मुखिया को चुना अमेरिका का NSA, चीन और पाकिस्तान पर सख्ती के पक्षधर रहे हैं माइक वाल्ट्ज

जनवरी में अमेरिका के राष्ट्रपति का पदभार संभालने से पहले डोनाल्ड ट्रम्प ने नियुक्तियाँ चालू कर दी हैं। ट्रम्प ने फ्लोरिडा से सांसद माइक वाल्ट्ज को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) नियुक्त किया है। वाल्ट्ज सेना में कर्नल रह चुके हैं और वह भारत समर्थक माने जाते हैं।

माइक वाल्ट्ज इंडिया कॉकस के मुखिया भी हैं। यह समूह अमेरिका और भारत के बीच सम्बन्धों को प्रगाढ़ करने पर काम करता है। वाल्ट्ज ने 2023 में एक इंटरव्यू में पाकिस्तान के आतंक को विदेश नीति के तौर पर बढ़ावा देने की आलोचना की थी। वह चीन की तानाशाह कम्युनिस्ट पार्टी की मुखालफत करते रहे हैं।

वाल्ट्ज ने 2023 में ही चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की नीतियों का पीड़ित भारत को बताया था। वाल्ट्ज 2023 में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए भारत आए थे। वह यहाँ आने वाले समूह का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। भारत उनसे लगातार सम्पर्क में रहा है।