Tuesday, March 18, 2025

अमेरिका को नहीं मिली पहली महिला राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस को दी पटखनी: 4 साल बाद सत्ता में की वापसी

अमेरिका को उसके इतिहास की पहली महिला राष्ट्रपति इस बार भी नहीं मिली। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक कैंडिडेट कमला हैरिस को हरा दिया है। ट्रंप ने चार साल के अंतराल पर सत्ता में वापसी की है।

2020 के चुनावों में उन्हें जो बिडेन ने हराया था। लेकिन इस बार ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के लिए आवश्यक 270 इलेक्टोरल वोट हासिल कर लिए हैं। वे अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति होंगे। अमेरिकी सीनेट में भी उनकी पार्टी ने बहुमत के लिए जरूरी 50 सीटों का आँकड़ा पार कर लिया है। प्रतिनिधि सभा में बहुमत के लिए 218 सीटों की आवश्यकता है। खबर लिखे जाने तक रिपब्लिकन पार्टी 189 सीट जीत चुकी थी। डेमोक्रेटिक पार्टी को 165 सीटों पर सफलता मिली थी।