Friday, June 13, 2025

ट्रंप का ‘ट्रैवल बैन’ 2.0: अफगानिस्तान-ईरान-म्यांमार समेत 12 देशों के लिए अमेरिका के दरवाजे पूरी तरह बंद, 7 देशों पर लगा आंशिक प्रतिबंध

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया आदेश जारी किया है। इसके तहत अमेरिका में दुनिया के 12 देशों पर पूरी तरह और 7 देशों पर आंशिक प्रतिबंध लगा दिया है। इसके पीछे ट्रंप ने अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने कहा, “हम फिर से ‘ट्रंप टैवेल बैन’ को लागू करेंगे ताकि कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकियों को देश में आने से रोका जा सके।” अपने पहले के कार्यकाल में भी 7 मुस्लिम देशों (इराक, सीरिया, सूडान, लीबिया, सोमालिया और यमन) के वीजा पर भी रोक लगाई थी। हालाँकि 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने उन देशों को अनुमति देदी थी।

ट्रंप सरकार ने अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, एक्वाटोरियल गुयाना, हैती, रिपब्लिक ऑफ कांगो, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान, येमेन और इरिट्रिया देशों को अमेरिका में एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है। वहीं, आंशिक तौर पर प्रतिबंधित देशों की सूची में वेनेजुएला, क्यूबा, लाओस, टोगो, लियोन, बुरुंडी औऱ तुर्कमेनिस्तान शामिल हैं।

व्हाइट हाउस की ओर से ये भी कहा गया कि ये सभी देश स्क्रीनिंग और सुरक्षा जाँच में चूक गए हैं। ट्रंप ने अमेरिका में हमेशा के लिए बसने के विचार से आने वाले लोगों के वीजा पर रोक लगाई है। वहीं कुछ देशों के पर्यटक वीजा पर भी रोक लगी है।