देश की राजधानी दिल्ली में पाकिस्तान से इलाज के नाम पर आए कई पाकिस्तानी नागरिक लापता हैं। यह ना तो अब अस्पताल में भर्ती हैं और न ही इनके पते की कोई सूचना है। इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) और फॉरेन रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने दिल्ली पुलिस को सौंपी सूची में इसका दावा किया गया है। इस सूची में 5 हजार पाकिस्तानियों के विषय में जानकारी है।
बताया गया है कि दिल्ली के मैक्स अस्पताल में आए 50-60 पाकिस्तानी अब गायब हैं। राजधानी में मौजूद 5 हजार से अधिक पाकिस्तानियों को अपने मुल्क वापस लौटने के निर्देश दिए गए हैं। इसी संबंध में सूची सत्यापन के लिए संबंधित जिले को सौंप दी गई है। सूची के अनुसार, अधिकतर पाकिस्तानी नागिरक सेंट्रल दिल्ली और नॉर्थ ईस्ट ड्रिस्टिक्ट में डेरा बसाए हुए हैं।
दिल्ली पुलिस की स्पेशन ब्रांच को सौंपी गई इस लिस्ट के आधार पर पाकिस्तानी नागरिकों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इन लोगों का पता लगाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। वे इन लोगों की जानकारी एकत्रित कर जल्द से जल्द भारत छोड़ने के लिए कह रहे हैं।