मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 मई 2025 से दो दिन के केरल दौरे पर रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति कोट्टायम में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। 19 मई 2025 को सबरीमाला मंदिर के दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति नीलक्कल हेलीपैड पर उतरेंगी औऱ वहाँ मंदिर के लिए प्रस्थान करते हुए पम्पा बेस कैंप पहुँचेंगी।
यहाँ बेस कैंप से राष्ट्रपति आम तीर्थ यात्रियों की तरह 4.25 किलोमीटर ट्रैक करके जाएँगी। हालाँकि सुरक्षा कारणों के चलते माना जा रहा है कि राष्ट्रपति गाड़ी से भी जा सकती हैं। हालाँकि इस पर अंतिम फैसला स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) का ही होगा।
TDB के अध्यक्ष पी.एस. प्रसांथ ने कहा कि यह पहली बार है देश के जब राष्ट्रपति सबरीमाला मंदिर आएँगे। यह हमारे लिए गर्व की बात है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बीते कुछ हफ्तों से तैयारियाँ चल रही हैं। सड़कों की मरम्मत और निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है।