Sunday, June 1, 2025

ढह गए घर के घर, कारें एक दूसरे से टकराईं… अब तक 32 की मौत: नॉर्थ-ईस्ट में बाढ़-भूस्खलन से तबाही, 5000+ पर्यटक फँसे

भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में समय से पहले आए मॉनसून ने तबाही मचा दी है। लगातार भारी बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन के हालात बने हुए हैं। इसके चलते पिछले दो दिन में 32 लोगों ने जान गवाई है।

इनमें असम में 16, अरुणाचल प्रदेश में 9, मिजोरम में 4 और मेघालय में 3 मौत दर्ज की गई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 1 और 2 जून 2025 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, असम में लैंडस्लाइड और बाढ़ के चलते 12 लोगों की मौत हो गई। अरुणाचल प्रदेश में हाईवे पर भूस्खलन की चपेट में आई कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो परिवारों के 7 लोग मारे गए।

मिजोरम के सेरछिप में बाढ़ के कारण 13 घर ढह गए। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, उत्तरी सिक्किम में करीब 1500 पर्यटक फँसे हैं।

मणिपुर में पिछले 48 घंटों में 3802 लोग बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हुए और 883 घरों को नुकसान पहुँचा है।