मणिपुर के जिरिबाम में कूकी आतंकियों ने 6 मैतेई लोगों को बुरी तरह से यातनाएँ देने के बाद मारा था। उन्होंने इनमें शामिल 10 महीने के बच्चे के शरीर पर जगह-जगह काटा था। उसके शरीर और गर्दन पर भी वार किए गए थे। उसकी आँखे भी गायब थीं। यह खुलासा बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है।
उसी के साथ मारी गई 8 वर्षीय बच्ची के शरीर पर गोली मारे जाने के निशान मिले हैं। उसके शरीर पर कई चोट भी हैं। इसी परिवार की 31 साल की महिला का डॉक्टरों ने जब पोस्टमार्टम किया तो उसकी खोपड़ी में भारी चोट, हड्डियों का तोड़ना और यहाँ तक कि दिमाग को चोट पहुँचाने की बात सामने आई।
इसी परिवार के दो वृद्ध लोगों को जलाने की बात सामने आई है। उनके शरीर पर जगह-जगह जलाए जाने के निशान हैं। इस परिवार को कूकी आतंकियों ने CRPF से मुठभेड़ के बाद जिरिबाम से अगवा किया था और मार दिया था। इस परिवार की कुछ लाशें असम में नदी में मिली थीं।