Saturday, March 8, 2025

जन्मदिन की पार्टी में गई थी 8 साल की बच्ची, पालघर में रेप के बाद मार डाला: कब्रिस्तान के पास मिला शव, पूर्व ग्राम प्रधान का बेटा गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित मोखाडा तालुका के एक गाँव में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गई आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव के कब्रिस्तान के पास मिला। इस मामले में पुलिस ने 21 साल के गिरफ्तार किया है। यह संदिग्ध एक पूर्व ग्राम प्रधान का बेटा है।

यह छोटी बच्ची समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद उसके परिवार ने पूरी शाम उसकी तलाश की। मोखाडा पुलिस स्टेशन के सहायक निरीक्षक प्रेमनाथ ढोले के अनुसार, पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जाँच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति ने रविवार (27 अक्टूबर) को लड़की का कथित तौर पर पीछा किया और फिर रात में उसके साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपित की माँ पहले स्थानीय पार्षद थी। वहीं, पिता पूर्व ग्राम प्रधान का बेटा है।