Thursday, May 15, 2025

किराएदार रिजवान ने LKG की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, बच्ची को खून से लथपथ देख माँ की चीख निकली: बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के आरा में एक आठ वर्षीय एलकेजी छात्रा के साथ आरोपित रिजवान ने दुष्कर्म किया। रिजवान पीड़िता के घर में घुस गया और बच्ची को अकेली पाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की हालत गंभीर है और उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिजवान पहले यहाँ रेंट पर रहता था और कुछ बचा हुआ सामान लेने आया था।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता की माँ एक सरकारी शिक्षिका हैं। आरोपित रिजवान पहले उनके घर के किराए पर रहता था और छह महीने पहले ही वहाँ से गया था। गुरुवार (24 अप्रैल 2025) को अपना कुछ पुराना सामान लेने आरोपित आया और बच्ची को अकेला पाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के वक्त पीड़िता की माँ बाथरुम में थी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्यों ने आरोपित को पकड़कर धुलाई की और पुलिस को सौंप दिया। पड़ोसियों के मुताबिक उन्होंने घटना नहीं देखी क्योंकि वे गर्मी के कारण अपने घरों के अंदर थे। उन्हें इस बारे में तब पता चला जब बच्ची की माँ चीखने लगीं।

आरोपित रिजवान झूठी कहानी बनाने लगा, जिसका खुलासा फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने किया। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जाँच कर रही है।