शिवसेना के मुखिया और महायुति सरकार में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे एकनाथ शिंदे ने कहा है कि जिसे भी अब मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, उनकी पार्टी समर्थन करेगी। उन्होंने महाराष्ट्र में महायुति की जीत के बाद मुख्यमंत्री निर्धारित करने का फैसला केंद्र पर छोड़ दिया है।
एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री बनाने में हमारी (शिवसेना) की तरफ कोई अड़चन नहीं आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें खुद सीएम बनने की कोई लालसा नहीं है। एकनाथ शिंदे ने इसी के साथ महायुति सरकार के दौरान पीएम मोदी और केंद्र सरकार के सहयोग को लेकर धन्यवाद दिया है।
#WATCH | Thane: While speaking about the CM face for Maharashtra, caretaker CM and Shiv Sena chief Eknath Shinde says, "…A meeting of all three parties (of Mahayuti) will be held with Amit Shah tomorrow (28th November). Detailed discussions will be held in that meeting. After… pic.twitter.com/1mfPokGGB3
— ANI (@ANI) November 27, 2024
गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे जून, 2022 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे। हालिया चुनाव में उनकी पार्टी को 57 जबकि भाजपा को 132 सीट हासिल हुई हैं। NCP को इस चुनाव में 41 सीट हासिल हुई हैं।