बांग्लादेश के सतखीरा जिले के केवड़ा में रविवार (29 जून) को एक व्यक्ति का शव मिला। शव काफी बुरे हालत में था। इसकी पहचान 62 वर्षीय प्रबीर मंडल के रूप में हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित के गले में जाल लपेटा हुआ था। वह रहस्यमय परिस्थितियों में केवड़ा के पेड़ से लटका हुआ पाया गया।

बिल्लाह नामक एक स्थानीय व्यक्ति ने शव को देखा। वह मछली पकड़ने के लिए गया था। उसने तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी।
शव के गले में तुलसी की माला थी। इससे साफ था कि यह किसी हिन्दू का शव है। हालाँकि उसकी सही पहचान का पता लगाने में कुछ समय लगा।
प्रबीर मंडल कथित तौर पर 25 जून को अपने घर से निकला था, लेकिन कभी वापस नहीं लौटा। रविवार (29 जून) को उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने कहा कि नदी में आए उफान की वजह से शव की बरामदगी में देरी हुई।