Wednesday, July 16, 2025

एलन मस्क ने ट्रंप से टकराव के बीच बनाई खुद की नई ‘अमेरिका पार्टी’: बताया डेमोक्रेट-रिपब्लिकन को भ्रष्ट, किया लोकतंत्र बचाने और स्वतंत्रता लौटाने का वादा

अरबपति एलन मस्क ने अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी बनाई है। इसका नाम ‘अमेरिका पार्टी’ है। मस्क ने शनिवार (5 जुलाई 2025) को एक्स (पहले ट्विटर) पर इसकी घोषणा की। मस्क ने कहा, “आज अमेरिका पार्टी बनाई गई है ताकि आपकी स्वतंत्रता आपको वापस मिल सके।”

एलन मस्क ने अमेरिका की दोनों बड़ी पार्टियों ‘डेमोक्रेट और रिपब्लिकन’ की आलोचना की। मस्क ने कहा कि ये दोनों पार्टी देश को बर्बाद करने और भ्रष्टाचार में एक जैसी हैं।

एलन मस्क ने इन्हें एक ही पार्टी बताया और कहा कि अमेरिका लोकतंत्र में नहीं बल्कि एक-पार्टी व्यवस्था में जी रहा है।

मस्क का कहना है कि उनकी नई पार्टी इस एक-पार्टी सिस्टम को तोड़ेगी। यह ऐलान डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनके बढ़ते विवाद के बीच हुआ है। मस्क ने पहले ट्रंप के एक नए कानून की भी आलोचना की थी।