Thursday, April 24, 2025

एलन मस्क ने X को ₹2.82 लाख करोड़ में बेचा: जानें किसे और क्यों

अमेरिका के प्रसिद्ध उद्योगपति एलन मस्क ने शुक्रवार (28 मार्च) को कहा कि उन्होंने अपनी सोशल मीडिया कंपनी X को अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप xAI को बेच दिया है। मस्क ने कहा कि ऑल-स्टॉक डील में xAI का मूल्य 80 बिलियन डॉलर (लगभग 6.85 लाख करोड़ रुपए) और X का 33 बिलियन डॉलर (लगभग 2.82 लाख करोड़ रुपए) था।

एलन मस्क ने साल 2022 में X को लगभग 44 बिलियन डॉलर (3.80 लाख करोड़ रुपए) में खरीदी थी। हालाँकि, X के कुछ निवेशकों द्वारा हाल ही में इस कंपनी का मूल्यांकन लगभग 12 बिलियन डॉलर (1.02 लाख करोड़ रुपए) किया था। वहीं, दिसंबर के फंडरेजिंग राउंड में xAI का अंतिम मूल्यांकन लगभग 40 बिलियन डॉलर (लगभग 3.42 लाख करोड़ रुपए) किया गया था।

बता दें कि दोनों कंपनियाँ मस्क की थी। दोनों कंपनियाँ पहले से ही इंजीनियर से लेकर डेटा जैसे महत्वपूर्ण संसाधनों को साझा करती हैं। xAI द्वारा बनाया गया ग्रोक (Grok) नामक चैटबॉट को X यूजर्स द्वारा पोस्ट किए गए डेटा पर प्रशिक्षित किया गया है। ग्रोक X पर उपलब्ध है। पिछले महीने X के बैंकरों ने निवेशकों को बताया था कि सोशल मीडिया कंपनी X का कुछ राजस्व xAI से आता है।