महाराष्ट्र के भिवंडी में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक 22 साल की लड़की को उसके पुराने बॉयफ्रेंड मोहम्मद सैद आलम (Mohammad Said Alam) और उसके पाँच दोस्तों ने अगवा कर लिया। फिर चार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
पुलिस ने बताया कि लड़की और मुख्य आरोपित एक ही गाँव के हैं और पहले रिलेशनशिप में थे। चार महीने पहले उनका ब्रेकअप हो गया था। जब लड़की ने किसी और के साथ रिश्ता शुरू किया, तो बॉयफ्रेंड को गुस्सा आ गया। उसने बदला लेने की ठानी। गुरुवार (20 फरवरी 2025) रात को उसने लड़की के भाई को बंधक बना लिया और लड़की को बुलाया। वो रिक्शे से वहाँ पहुँची, जहाँ उसे अगवा कर लिया गया।
आरोपितों ने लड़की के भाई और रिक्शा ड्राइवर की पिटाई की और फिर लड़की को जबरदस्ती झाड़ियों और एक पिकअप वैन में ले जाकर गैंगरेप किया। पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज किया, लेकिन अभी तक सिर्फ एक पकड़ा गया। सभी आरोपित 20-25 साल के हैं। आरोपितों की पहचान मोहम्मद सैद आलम, पाशा, लड्डू और गोलू के रूप में हुई है, बाकियों की पहचान की जा रही है।