कॉन्ग्रेस के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि उनसे जबरदस्ती लिखवाया जा रहा था राहुल गाँधी एक दिन देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। लक्ष्मण सिंह ने यह खुलासा पार्टी से निष्काषित किए जाने के बाद किया है। लक्ष्मण सिंह ने बताया है कि राहुल गाँधी के प्रधानमंत्री बनने की बात लिखने पर उन्होंने इनकार कर दिया था।
लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि इस काम के लिए कॉन्ग्रेस के एक नेता का फ़ोन भी आया था। लक्ष्मण सिंह के अनुसार, कॉन्ग्रेस नेता ने कहा था कि अगर वह ऐसा लिखकर देते हैं तो निष्कासित होने से बच जाएँगे। लक्ष्मण सिंह को हाल ही में कॉन्ग्रेस ने 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया था।
लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उनको पहलगाम हमले पर शोक सभा करने के बाद कॉन्ग्रेस नोटिस भी भेजा था। उन्होने इससे कुछ दिन पहले राहुल गाँधी के रवैये की आलोचना की थी। लक्ष्मण सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई हैं। वह मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री और विधायक रहे हैं।