Saturday, March 22, 2025

CM योगी को धमकी देने वाली निकली फातिमा खान, महाराष्ट्र पुलिस ने पकड़ा: कहा था- 10 दिन में नहीं दिया इस्तीफा तो बाबा सिद्दीकी की तरह होगी हत्या

उत्तर प्रदेश इ के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले का पता लगा गया है। मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के ही उल्हासनगर से फातिमा खान नाम की महिला एक को गिरफ्तार किया है। फातिमा B.Sc (IT) की छात्रा है और उसके अब्बू फर्नीचर का काम करते हैं।

गौरतलब है कि शनिवार (2 नवम्बर, 2024) को मुंबई ट्रैफिक पुलिस को CM योगी के नाम धमकी मिली थी। इसमें कहा गया था कि योगी 10 दिन में इस्तीफ़ा दें या फिर उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। इसके बाद मुंबई और यूपी पुलिस ने तलाश चालू की थी।

मुंबई पुलिस ने ATS के साथ मिलकर नम्बर ट्रैक करके फातिमा खान को गिरफ्तार किया है। अभी यह नहीं साफ़ हुआ है कि वह किसी गैंग से जुड़ी है या फिर ऐसे ही उसने धमकी दी है।