बिहार के दरभंगा में आर्केस्ट्रा में डांस करने वाली 20 साल की लड़की देर रात कार्यक्रम के बाद अपनी टीम के साथ घर जा रही थी। कुछ ही दूरी पर जाने के बाद मनचलों के एक झुंड ने उन्हें रोक लिया। हालाँकि डांसर के साथ छेड़खानी करना उन्हें महंगा पड़ गया।
लड़की ने अपने पास रखे चाकू से लड़कों पर हमला बोल दिया। इसमें तीन लड़के और डांसर लड़की खुद भी घायल हो गई। चाकूबाजी में एक लड़के शिवम सिंह की आंतें बाहर आ गई। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली डांसर गुरुवार (8 मई 2025) को एक उपनयन संस्कार में कार्यक्रम के बाद घर लौट रही थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लड़की और उसकी टीम के कुछ अन्य साथी टेंपो से घर वापस जा रहे थे। अचानक रास्ते में कुछ लड़कों का झुंड आया और टेंपो रुकवा दिया। इसके बाद डांसर लड़की को टेंपो से बाहर खींच लिया। इस दौरान खुद को बचाने के लिए लड़का ने अपने पास रखे चाकू से लड़कों पर हमला बोल दिया।
हमले में तीन लड़के घायल हो गए। लड़की भी चोट लगने से बेहोश हो गई। डांसर और सभी घायल युवक दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) में भर्ती हैं।