फासीवाद के खिलाफ विरोध प्रकट करने के नाम पर पेरिस में 8 मार्च को 40 महिलाओं ने टॉपलेस होकर एक प्रदर्शन किया। ये आयोजन कट्टरपंथी नारीवादी समूह ‘फेमेन’ से जुड़ी महिलाओं ने किया। इस दौरान उन्होंने अपने स्तनों पर नाजी चिन्ह बनाकर, छाती पर ‘फासीवाद महामारी’ लिखकर प्रदर्शन किया।
इन्होंने इस प्रदर्शन की जानकारी सोशल मीडिया पर भी दी। इसमें उन्होंने लिखा- “हमारी पेदल सेना, निहत्थी और अहिंसक हमेशा तैयार रहेगी। हम दुनिया भर में पितृसत्ता की हिंसक लहर को देखकर अपनी आँखे बंद नहीं करेंगे।”
इस दौरान कट्टरपंथी नारीवादी संगठन ने व्लादिमीर पुतिन, एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप को फासीवादी करार देने का प्रयास किया। साथ ही महिलाओं की, समलैंगिकों की पहचान मिटाने का भी आरोप लगाया।