दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 15 पार्षदों ने इस्तीफा देकर ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ नाम से नया गुट बना लिया है। इनमें मुकेश गोयल भी शामिल हैं, जो MCD आप के सदन के नेता थे।
#WATCH | Delhi | On his resignation from the AAP, party councillor Mukesh Goel says, "About 15 councillors have resigned from the primary membership of Aam Aadmi Party and formed a new party, Indraprastha Vikas Party. Despite being in power, we could not work for the service of… pic.twitter.com/un3D49WEXQ
— ANI (@ANI) May 17, 2025
शनिवार (17 मई 2025) को गोयल के नेतृत्व में पार्षदों ने नई पार्टी की घोषणा की। गोयल ने इसी साल फरवरी 2025 में आप के टिकट पर आदर्श नगर से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।
आप पार्टी से इस्तीफा देने वाले पार्षदों में हेमनचंद गोयल, दिनेश भारद्वाज, हिमानी जैन, उषा शर्मा, साहिब कुमार, राखी कुमार, अशोक पांडेय, राजेश कुमार, अनिल राणा, देवेंद्र कुमार और हिमानी जैन शामिल है।
पिछले नगर निगम चुनाव से पहले, कुछ नेताओं ने कॉन्ग्रेस पार्टी का दामन छोड़ आप को चुना था। वहीं कॉन्ग्रेस में 25 साल तक पार्षद रहे मुकेश गोयल 2021 में आप में शामिल हुए थे। इससे आप को दिल्ली में एक और बड़ा झटका लगा है, क्योंकि साल 2025 की शुरुआत में विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने आप को हरा दिया था। तब से, आप आंतरिक कलह से जूझ रही है।