मुंबई पुलिस ने फिल्ममेकर मनीष गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने ड्राइवर पर चाकू से हमला किया। ड्राइवर ने खुद उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई है। उनके ड्राइवर का नाम इस्लाम लश्कर है।
यह घटना गुरुवार (5 जून 2025) को मुंबई के वर्सोवा इलाके में स्थित मनीष गुप्ता के घर पर घटी। मनीष गुप्ता के ड्राइवर इस्लाम लश्कर का कहना है कि वह पिछले तीन सालों से उनके यहाँ काम कर रहा है। 30 मई, 2025 को उसे नौकरी से निकाल दिया गया और सैलरी भी नहीं दी गई।
ड्राइवर ने बताया कि सैलरी माँगने जब वह उनके घर गया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान मनीष गुप्ता ने लश्कर पर चाकू से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया।पुलिस ने शुक्रवार (6 जून) को उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118 (2), 115 (2) और 352 के तहत केस दर्ज किया है।
अभी मनीष गुप्ता को गिरफ्तार नहीं किया गया है।