कॉन्ग्रेस के लिए बैटिंग करने वाले पत्रकार अशोक वानखेड़े के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है। यह FIR कॉन्ग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल पर हरियाणा चुनाव में महिला मित्र को टिकट देने के आरोप लगाने के मामले में दर्ज करवाई गई है। अशोक वानखेड़े ने एक यूट्यूब चैनल पर यह आरोप लगाया था और इसकी वीडियो वायरल हो गई थी।
यह FIR हैदराबाद के एलबी नगर जिले में दर्ज करवाई गई है। FIR में अशोक वानखेड़े के साथ ही भाजपा के आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय का भी नाम है। अमित मालवीय का नाम FIR में इसलिए डाला गया है क्योंकि उन्होंने यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दी थी।
Case filed against Ashok Wankhede for saying that KC Venugopal gave ticket to his female friend, which whole Faridabad knows.
— Ankur Singh (@iAnkurSingh) October 30, 2024
Also against Amit Malviya for sharing this video https://t.co/44f5uMRkuV pic.twitter.com/g6wGtUmSsd
अशोक वानखेड़े ने हरियाणा में कॉन्ग्रेस की हार के बाद कहा था कि केसी वेणुगोपाल ने चुनाव अपनी महिला मित्रों को टिकट दिया और हरियाणा को व्याभिचार और पैसे कमाने का अड्डा बनाया। वानखेड़े का कहना था कि वेणुगोपाल की वजह से हरियाणा में कॉन्ग्रेस हार गई।