आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया पर एक महिला के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है। महिला ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस के पास FIR दर्ज करवाई है। महिला का आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान मोहनिया उसे फ़्लाइंग किस दे रहे थे। मोहनिया का एक वीडियो भी महिला ने पुलिस को दिया है।
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जाँच चालू कर दी है। दूसरे AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने खुद ही FIR दर्ज की है। उन पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव प्रचार की समय सीमा खत्म होने के बाद भी वोट माँगना जारी रखा। उन पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज हुआ है।
अमानतुल्लाह खान की एक वीडियो सामने आई थी जिसमें वह ओखला में 3 फरवरी, 2025 को चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी समर्थकों के साथ घूम रहे थे। उनकी दिल्ली पुलिस के साथ नूर नगर इलाके में नोकझोंक भी हुई।