Sunday, March 9, 2025

राजा भैया के खिलाफ दिल्ली में FIR, पत्नी का दावा- करते थे शारीरिक-मानसिक शोषण, विरोध करने पर इतना पीटा कि अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के घर का झगड़ा अब दिल्ली के थाने तक पहुँच गया है। राजा भैया की पत्नी भावनी कुमारी ने उनके खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग एनक्लेव थाने में प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। यह मामला पहले क्राइम अगेंस्ट वूमेन सेल (CAW cell) में चल रहा था। उसके बाद मध्यस्थता अदालत पहुँची, लेकिन वहाँ बात नहीं बनी।

राजा भैया और उनकी पत्नी के बीच मामला तलाक तक जा पहुँचा है। यह मामला कोर्ट में चल रहा है। कुछ दिन पहले भानवी कुमारी ने इस मामले में दिल्ली के साकेत कोर्ट में हलफनामा देकर राजा भैया पर शारीरिक एवं मानसिक शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने इतना पीटा था कि अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उन्होंने राजा भैया पर एक महिला पत्रकार से अफेयर का भी आरोप लगाया था। बता दें कि दोनों की शादी 1995 में हुई थी।