Friday, May 23, 2025

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का 89 वर्ष की आयु में निधन, 87 साल की उम्र में पास की थी 10वीं की परीक्षा

हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का गुरुग्राम में 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। डॉक्टरों ने उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई है। वह इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रमुख थे। उन्होंने अपना अंतिम चुनाव साल 2005 में रोड़ी विधानसभा से लड़ा था। वह ताऊ के नाम से प्रसिद्ध चौधरी देवीलाल के चार बेटों में से एक थे।

चौटाला ने 87 साल की उम्र में 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी और वे इसमें प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए थे। ओमप्रकाश चौटाला के दो बेटे हैं- अजय चौटाला और अभय चौटाला। अजय चौटाला के बेटे का नाम दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला है। वहीं, अभय चौटाला के बेटे का नाम कर्ण चौटाला और अर्जुन चौटाला है। अजय चौटाला के दोनों बेटे राजनीति में हैं।

ओमप्रकाश चौटाला ने साल 1968 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। हालाँकि, उन्हें अपने पहले विधानसभा चुनाव में हार का मुँह देखना पड़ा था। इसके एक साल बाद हुए चुनाव में वे कॉन्ग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े और जीतकर विधायक बने। इसके बाद 2 दिसंबर 1989 को वह हरियाणा के सातवें मुख्यमंत्री बने।