कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और UPA सरकार में देश के विदेश मंत्री रहे SM कृष्णा का निधन हो गया है। वह महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रहे थे। SM कृष्णा 92 वर्ष के थे। वह लम्बी बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
SM कृष्णा 1999-2004 के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे थे। उनके नेतृत्व में राज्य में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काफी विकास हुआ। वह UPA सरकार में विदेश मंत्री भी रहे। वह महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रहे थे। कृष्णा बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे।
SM कृष्णा के निधन पर कर्नाटक की सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। उनका अंतिम संस्कार बुधवार (11 दिसम्बर, 2024) को उनके पैतृक गाँव में किया जाएगा। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। पीएम मोदी ने उन्हें भी श्रद्धांजलि दी है।