पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार (26 दिसंबर 2024) दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत गुरुवार (26 दिसंबर 2024) शाम को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने लिखा, “भारत ने अपने सबसे सम्मानित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी को खो दिया है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित सरकार के कई अहम पदों पर काम किया और देश की आर्थिक नीतियों पर गहरी छाप छोड़ी। संसद में उनके विचार भी हमेशा गहन और मार्गदर्शक रहे। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों की ज़िंदगी बेहतर बनाने के लिए अनेक प्रयास किए।”
India mourns the loss of one of its most distinguished leaders, Dr. Manmohan Singh Ji. Rising from humble origins, he rose to become a respected economist. He served in various government positions as well, including as Finance Minister, leaving a strong imprint on our economic… pic.twitter.com/clW00Yv6oP
— Narendra Modi (@narendramodi) December 26, 2024
डॉ. मनमोहन सिंह 92 साल के थे और लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। वे इससे पहले भी कई बार इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हो चुके थे। डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। उन्हें आर्थिक सुधारों के लिए खासतौर पर याद किया जाता है।
कॉन्ग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनकी मौत पर दुख जताया है। कॉन्ग्रेस ने अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।