महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में हुए एक एनकाउंटर में 4 नक्सली मार गिराए गए हैं। सुरक्षाबलों ने इस कार्रवाई को शुक्रवार (23 मई, 2025) को अंजाम दिया। यह नक्सली छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र के बॉर्डर के पास जंगल में छुपे हुए थे। इनके बारे में एक मुखबिर ने जानकारी दी थी।
इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस की C-60 कमांडो यूनिट और CRPF ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को देखते ही फायरिंग चालू कर दी। जवाबी कार्रवाई में 4 को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। उनके शव भी बरामद हो गए हैं। सर्च अभियान लगातार चल रहा है।
मरे गए नक्सलियों के पास से कई हथियार भी बरामद हुए हैं। इससे पहले 21 मई को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में हुए एनकाउंटर में माओवादियों के सरगना बसावराजू को मार गिराया गया था। उस पर ₹1.5 करोड़ का इनाम था।