फ्रांस के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक पेरिस के ‘गारे डू नॉर्ड’ में द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिलने के बाद रेल सेवाएँ ठप हो गई हैं। यह बम रेल की पटरियों पर मिला है। फ्रांस की राष्ट्रीय रेलवे कंपनी SNCRF ने बताया कि सेंट-डेनिस उपनगर में नियमित रखरखाव कार्य के दौरान रात में यह बम मिला। इसके बाद पुलिस और बम निरोधक दल को तुरंत मौके पर बुलाया गया।
इसके साथ ही ‘गारे डू नॉर्ड’ जाने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया। इनमें हाई-स्पीड टीजीवी और यूरोस्टार ट्रेनें भी शामिल हैं। इस स्टेशन के जरिए रोजाना लगभग 7,00,000 यात्री सफर करते हैं। यूरोस्टार की सुबह की कम-से-कम तीन ट्रेनें रद्द की गईं। इसके कारण लंदन, ब्रुसेल्स और दूसरे यूरोपीय शहरों में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी देरी का सामना करना पड़ा।