Friday, April 4, 2025

बिहार के गोपालगंज की घटना ईद की रात लटका मिला लड़की का शव, प्रेमी साजिद अली गिरफ्तार: परिवार बोला – हत्या से पहले हुआ गैंगरेप

बिहार के गोपालगंज में ईद की रात को लड़की का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस की प्राथमिक जाँच के अनुसार, मामला प्रेम-प्रसंग का है। लड़की के प्रेमी ने कहासुनी के बाद उसकी हत्या कर दी। शव को आरोपित प्रेमी के घर से 400 मीटर की दूरी से बरामद किया गया।

दरअसल, मामला माँझा थानाक्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली लड़की 31 मार्च की रात को गायब हुई। परिजनों ने अगली सुबह गाँव में खोजबीन शुरु की। क्षेत्र के कोईनी बाजार के पश्चिम में आम के बगीचे CSX लड़की का शव लटका होने की सूचना मिली। घटना को आत्महत्या का नाम दिया गया। पुलिस ने मामले की फॉरेंसिक जाँच कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गुरुवार को SDPO संदीप कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस मामले की सघन जाँच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लड़की की मौत का कारण सामने आएगा। फिलहाल अभियुक्त साजिद अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।