Monday, June 16, 2025

‘हमसे कर निकाह, वरना जान से मार देंगे’: गाजियाबाद में अकबर खान और मकसद ने किया ब्यूटी पार्लर वाली को अगवा, रोकने पर माता-पिता को पीटा

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ब्यूटी पार्लर संचालिका को अकबर खान और मकसद ने अगवा कर लिया। साथ ही पीड़िता के माता-पिता के साथ भी बदसलूकी की। पीड़िता के पिता को धमकी दी कि बेटी का निकाह उससे करा दें, नहीं तो जान से मार देंगे। पीड़िता के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, इंदिरापुरम निवासी 22 वर्षीय युवती घर के पास ही किराए की दुकान में ब्यूटी पार्लर संचालित करती है। पार्लर के पास ही अकबर खान जन सुविधा केंद्र चलाता है। 24 मई 2025 को देर रात तक बेटी घर नहीं लौटी तो पिता देखने निकले। यहाँ बेटी को अकबर खान ने जन सुविधा केंद्र में बंधक बना रखा था।

माता और पिता दोनों केंद्र के भीतर गए लेकिन अकबर और उसके परिवार की पाँच महिलाओं ने उन्हें जाने से रोका और मारपीट की। पीड़िता के पिता के मुताबिक, उनकी पत्नी की दो तोले की सोने की चेन और नाक की लौंग छीन ली। इस अफरातफरी के बीच अकबर उनकी बेटी को भगाकर ले गया।

रविवार (25 मई 2025) सुबह घटना से गुस्साए स्थानीय लोग और हिंदू संगठन इंदिरापुरम कोतवाली पहुँचे। जहाँ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा किया। ACP अभिषेक श्रीवास्तन ने लोगों को आश्वासन दिया कि कार्रवाई की जा रही है। जल्द आरोपित को पकड़ लिया जाएगा। (कुछ रिपोर्ट में बतााया जा रहा है कि युवती को वापस बरामद कर लिया गया है।