Wednesday, April 23, 2025

आँखें गायब, कपड़े फटे, चेहरे पर जख्म… प्रयागराज में पेड़ से लटकी मिली 21 साल की युवती, रेप कर हत्या का अंदेशा

प्रयागराज में 21 वर्षीय युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसका शव मंगलवार (18 मार्च, 2025) को पेड़ से टँगा मिला। शव की हालत खराब थी। युवती की दोनों आँखे गायब थीं और चेहरे पर जख्म थे। उसके कपड़े भी फटे हुए थे। मृतका के परिजनों ने कहा है कि हत्या रेप के बाद की गई है। 

युवती 16 मार्च से ही गायब थी। उसके पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने यहाँ प्रदर्शन भी किया। उन्होंने शव 2 घंटों तक उतारने नहीं दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इससे ही रेप की बात की पुष्टि होगी। 

परिजनों ने आरोप लगाया है कि गाँव का ही एक लड़का उसको फोन करके परेशान करता था। मृतका के पिता लकवाग्रस्त हैं। मृतका BA में पढ़ती थी। पुलिस अब फोन रिकॉर्ड, लोकेशन और क्राइम सीन की जाँच करके हत्यारों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।